नई शार्ट सुपर हीरो की कहानी प्राइडर new super hero story

हेलो दोस्तो आपका स्वागत है dhaliyabhai.com पर और आज मैं आपके लिए फिर लेकर आया हु सुपर हीरो की कहानी द प्राइडर तो हम ये जान चुके है कि प्राइडर एक ऐसे योद्धा है जो कि हिमालय की गुफाओं में रहते है और वहां पर ट्रेनिंग लेते है।
वो बुराई को खत्म करने के लिए लगे रहते है जैक के बाद माइकल अब प्राइडर बन चुका था।
जैक ने बरशाकुल को खत्म कर दिया उसके बाद उसका भाई नष्टाकुल अब बुराई फैला रहा था।
उसको रोकने के लिए अब माइकल The Prider आ गया है तो चलिए इसके आगे की कहानी शुरू करते है।

नई शार्ट सुपर हीरो की कहानी द प्राइडर

नष्टाकुल बुराई का बाशिंदा था और वो अपने मालिक बुराई के आका पैष्ट्रीयस के कहे अनुसार दुनिया मे बुराई फैलाता था।
वो अपने ऊपर अपनी एनर्जी से एक कवच तैयार करता था और उस कवच के अंदर से ही एनर्जी बॉल से हमला करता था।
जीवन और डॉक्टर जोम्बी से उसका कई बार सामना हुआ लेकिन उसके कवच को वो दोनों भी नही भेद पाए।
वो उसको रोक तो लेते थे लेकिन उसको पकड़ नही पाते थे।
नष्टाकुल ने एक बार फिर से सिटी पर हमला किया और जीवन और डॉक्टर जोम्बी उसको रोकने के लिए फिर से आ गए लेकिन वो अभी भी उसको हरा नही पा रहे थे।
तभी वहां पर प्राइडर भी आ जाता है और वो भी उसको रोकने का प्रयास करता है।
लेकिन प्राइडर भी नष्टाकुल को रोक नही पाता लेकिन प्राइडर के बार बार हमले की वजह से नष्टाकुल थोड़ा कमजोर हो जाता है।
इस वजह से नष्टाकुल वहां से चला जाता है अब प्राइडर भी जीवन और डॉक्टर जोम्बी के साथ मिलकर बुराई के बाशिंदों को हराने में मदद करने के लिए तैयार था।
वहां नष्टाकुल भी पैष्ट्रीयस को बोलता है कि अब उन अच्छाई के बाशिंदों के साथ नया सुपर हीरो भी आ गया है वो बहुत शक्तिशाली उसके सामने मैं कमजोर पड़ गया था इसलिए मैं वहां से भाग आया।
पैष्ट्रीयस उसको कहता है कि ठीक है मैं तुम्हारे साथ एक और बुराई का बाशिंदा भेजता हु।
पैष्ट्रीयस अपने मुंह से एक आग का गोला धरती पर डालता है।
वो आग का गोला एक आदमी का रूप ले लेता है उसका चेहरा और शरीर एकदम लाल था और उसकी ड्रेस हरे रंग की थी और उसपर लाल रंग के डॉट्स थे।
उसके बाल भी हरे रंग के थे जिसमे लाल रंग के रबर बैंड लगे हुए थे।
उसके पास एक थैला था जिसमे कुछ नुकीले डॉट्स थी उनका रंग भी हरा और लाल था।
पैष्ट्रीयस कहता है ये सोल चेंजर है ये अपने डॉट्स से किसी की भी आत्मा बदल सकता है।
अब वो दोनों वापिस जाते है और आम लोगो पर हमला करने लगते है।
सोल चेंजर अपनी डॉट्स से सभी लोगो की आत्मा को चेंज करता है वो हर किसी की आत्मा को जानवरों या फिर दूसरे इंसानों में डालने लगता है।
वो लाल और हरे रंग के दो डॉट्स फेंकता ही और वो दोनों डॉट्स जिन दो लोगो को लगती थी उन दोनों की आत्मा एक दूसरे की आत्मा से चेंज हो जाती।
अब उनको रोकने के लिए प्राइडर ,जीवन और डॉक्टर जोम्बी भी आ जाता है।
लेकिन उनके आते ही सोल चेंजर उन पर डॉट्स से हमला कर देता है।
लेकिन डॉक्टर जोम्बी अपने सूट की मदद से उन डॉट्स को रोक लेता है।
जीवन अपनी तेजी से उन डॉट्स को रोक देता है और प्राइडर अपने एनर्जी बॉल की मदद से उसके डॉट्स को नष्ट कर देता है।
अब नष्टाकुल भी उन पर हमला कर देता है वो अब और भी ताकतवर हो गया है।
उसको रोकना मुश्किल हो रहा था लेकिन प्राइडर जीवन और डॉक्टर जोम्बी को कहता है कि तुम दोनों इस लाल हरे सिकेन्ट को सम्भालो मैं इस नष्टाकुल को देखता हूँ।
इसके बाद वो दोनों सोल चेंजर से लड़ते है और प्राइडर नष्टाकुल से वो नष्टाकुल पर बार बार अपनी पूरी ताकत से हमला करता है जिसकी वजह से उसका कवच कमजोर होता जाता है और अंत मे प्राइडर अपनी पूरी एनर्जी से एक बहुत बड़ा एनर्जी बॉल बनाता है और नष्टाकुल पर हमला कर देता है।
जिससे नष्टाकुल नष्ट हो जाता है लेकिन प्राइडर भी बेहोश हो जाता है उधर डॉक्टर जोम्बी और जीवन भी उस सोल चेंजर को हरा देते है और उसके थैले को उसके डॉट्स के साथ ही नष्ट कर देते है।
इस वजह से सभी की आत्माएं उनके अपने शरीरों में चली जाती है और वो दोनों प्राइडर को अपने हेडक्वार्टर में ले जाते है जहां पर थोड़े से आराम से वो ठीक हो जाता है।
प्राइडर के आने से उनकी टीम और भी ताकतवर हो गयी थी।
अब जो भी मिशन होता वो तीनो साथ मे ही उस मिशन को पूरा किया करते।
दोस्तो आपको आज की कहानी सुपर हीरो की कहानी द प्राइडर कैसी लगी अगर ये super hero story in hindi अच्छी लगी तो शेयर भी करे।
धन्यवाद

ये भी पढ़े ……….

New indian super story in hindi 2021 गोत्रा

New super hero fairy tales in hindi story 2021 प्राइडर्स।

Doctor zombie new super hero story in hindi

Super hero novel in hindi 2021 |जीवन एक महान योद्धा new story


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *