हेलो दोस्तो आपका स्वागत है dhaliyabhai.com पर और आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ new super hero novel story in hindi 2021 जीवन एक महान योद्धा पार्ट 2 story for kids.
ये कहानी जीवन एक महान योद्धा के आगे की ही कहानी है। ये एक काल्पनिक कहानी है जिसका किसी से भी सम्बंध नही है अगर किसी से इसका सम्बंध होगा तो वो मात्र एक संयोग कहा जायेगा।
New super hero novel story in hindi 2021 जीवन एक महान योद्धा पार्ट 2 for kids
पिछले भाग में जीवन को एक सूट मिलता है जिसके इस्तेमाल से वो एक सुपर हीरो की तरह ताकतवर हो जाता है।
मुम्बई शहर में क्राइम रेट बहुत कम हो गया है क्योंकि मुम्बई की रक्षा करने के लिए सुपर हीरो जीवन ढाल बन कर खड़ा है।
लेकिन बुराई के बाशिंदों को भी शहर में शांति कब मंजूर थी।
मंगलवार का दिन था एक पति पत्नी मंदिर से घर पर आ रहे थे।
तभी उनके सामने एक जोकर जैसा दिखने वाला एक आदमी आता है और वो उस आदमी को रोकता है तभी उसके मस्तक पर लगी मणि जो कि सुनहरे रंग की थी उसमें से एक रोशनी निकलती है और उस आदमी की आंखों में चली जाती है।
इसके बाद वो आदमी हिप्नोटाइज हो जाता है।
अब वो जोकर उस आदमी को हिप्नोटाइज करके कहता है कि अब तुम एक बन्दर हो।
उसके बाद वो आदमी बन्दर की तरह बर्ताव करने लगता है।
ये देखकर उसकी पत्नी डर जाती है।
अब वो जोकर चुटकी बजाता है और कहता है कि इस औरत को मार दो अब वो अपनी पत्नी पर टूट पड़ता है और उसको मार देता है।
इसके बाद वो जोकर वहां से जाने लगता है और उसके पीछे पीछे वो आदमी जो कि अब बंदर बन चुका है वो भी चला जाता है।
जीवन इस बात से अनजान था कि एक बड़ी मुसीबत अब उसके शहर की तरफ बढ़ रही है।
तभी उसके हेडक्वार्टर पर अलार्म बजता है जो कि किसी मुसीबत का संकेत था।
जीवन वहां पर पहुंचता है तो वो देखता है कि कुछ लोग बैंक को लूटने के लिए आये थे।
लेकिन जैसे ही वो जीवन को देखते है वो उस पर गोलियां चलाने लग जाते है।
लेकिन उनको जीवन की शक्तियों के बारे में मालूम नही था ।
जीवन का सूट बुलेटप्रूफ था इसलिए उनकी गोलियों का भी उस पर कोई असर नही होता।
अब वो अपनी मेग्नेटिक पावर से सभी के पास से बन्दूक को अपनी तरफ खींच लेता है।
अब जीवन अपनी तेजी की शक्ति से सभी को रस्सी से बांध देता है उनको पता भी नही चलता कि वो बंधे कब थे जीवन इतना तेज था।
अब जीवन पुलिस को बुलाता है और वहां से चला जाता हैं।
वो जोकर अब उसके शहर के अंदर प्रवेश कर जाता है।
उसके पीछे उसकी सेना होती हैं।
जो कि इंसान ही होते है लेकिन वो सभी उस जोकर के सम्मोहन में कैद होते है।
सब तरफ हा हाकार मच जाता है वो लोग जो कि उस जोकर के वश में थे वो उस जोकर के इशारे पर सब को बुरी तरह से मारने लगते है।
जीवन हेडक्वार्टर में जब अलार्म की आवाज सुनता है तो वो जल्द ही वहां पहुंच जाता है जहां वो जोकर तबाही मचा रहा होता है।
अब जीवन उन लोगो को जो उस जोकर के वश में थे उनको रोकने के लिए पहले वहाँ पर धुंआ फैला जो कि उसके सूट में ही एक सिस्टम था।
उसके बाद वो सबसे पहले अपनी तेजी की पावर से सभी लोग जो उस जोकर के वश में थे उनको एक बड़े हॉल में बंद कर देता है।
उसके बाद वो उस जोकर को पकड़ कर वहां से दूर ले जाता है।
लेकिन वो नही जानता था कि उस जोकर के पास हिप्नोटाइज करने की पावर है।
वो जोकर जीवन को हिप्नोटाइज कर लेता है अब वो भी उसके वश में होता है।
जीवन की ये गलती उस पर बहुत भारी पड़ती है क्योंकि वो बहुत शक्तिशाली था और उस जोकर के वश में था और वो जोकर उसकी मदद से बहुत तबाही मचा सकता था।
अब वो जोकर जीवन को साथ मे लेकर वहां से अपने ठिकाने पर चला जाता है।
ये बात सच्चाई के रखवालो को जब पता चली तो उनको बहुत चिंता होने लगी की अब वो जोकर जीवन की मदद से बहुत तबाही मचा सकता है।
तभी वहां पर टाइम कंट्रोलर नाम का एक सुपरहीरो आता है।
जो समय को नियंत्रित कर सकता था अब वो और सच्चाई के रखवालो की टीम वहां पर जाती है जहाँ पर जीवन और वो जोकर था।
वहां पर जाने के बाद वो टाइम कंट्रोलर समय को रोक देता है और दूसरा सच्चाई का रखवाला जो कि किसी की भी कमजोरी का पता लगा सकता था।
वो बताता है कि इस जोकर की सारी ताकत उसके मस्तक पर लगी मणि में छिपी है।
अगर वो मणि उसके मस्तक से निकाल ली जाए तो जो सभी इसके वश में है वो सभी इसके वश से छूट जाएंगे।
इसके बाद संजीव वैसा ही करता है और वो मणि उसके मस्तक से निकाल लेता है।
इसके बाद सभी लोग जो उस जोकर के वश में थे वो सभी उसके वश से निकल जाते है।
टाइम कंट्रोलर भी वहां से चला जाता है और सच्चाई के रखवाले उस जोकर को पकड़ कर अपनी स्पेशल जेल में ले जाते है जहां वो ऐसे ही खतरनाक बदमाशो रखा जाता है।
दोस्तो आपको ये कहानी New super hero novel story in hindi 2021 कैसी लगी कॉमेंट करे अगर आपको ये कहानी अच्छी लगे तो शेयर भी करे।
ये भी पढ़े………