हेलो दोस्तो आपका स्वागत है dhaliyabhai.com पर और आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ new short super hero story fairy tales in hindi 2021 सफेद भालू तो चलिए शुरू करते है।
New short super hero fairy tales story in hindi 2021 सफेद भालू
सुहानी और उसका भाई सुरेश दोनो बहुत ही भोले थे वो दोनों जुड़वा थे।
उनके पिता एक फारेस्ट ऑफिसर थे और माँ ग्रहणी थी।
सुहानी और सुरेश दोनो एक ही क्लास में थे वो दोनों बहुत ही भोले थे इस कारण स्कूल के कुछ शरारती बच्चे उन दोनों को बहुत तंग करते थे।
एक बार वो बच्चे उन दोनों को उनके स्कूल के पीछे वाली पहाड़ी जंगल में छोड़ कर आ गए।
वो दोनों रास्ता भूल गए और उस पहाड़ी जंगल मे खो गए।
वो मदद के लिए आवाज लगाते रहे लेकिन उनकी आवाज किसी ने नही सुनी वो रोते रहे और आवाज लगाते रहे लेकिन उनकी आवाज को सुनने वाला कोई नही था।
वो दोनों रोते हुए एक गुफा के पास चले गए गुफा के अंदर से किसी जानवर के चिल्लाने की आवाज आ रही थी।
वो डर के मारे गुफा से दूर हो गए तभी उनके सामने एक शेर आ गया और उन पर हमला करने लगा वो दोनों बचने के लिए उस गुफा में चले गए।
शेर गुफा के अंदर नही आया वो गुफा के बाहर से ही दहाड़ रहा था लेकिन गुफा के अंदर नही आ रहा था।
वो शेर वहीं बाहर बैठ जाता।
अब सुहानी और सुरेश दोनो बाहर भी नही जा सकते थे इसलिए उन्होंने गुफा के अंदर जाने का निश्चय किया।
दोनो गुफा के अंदर ही अंदर जाते रहे वो गुफा बहुत ही बड़ी थी।
जितना वो अंदर जा रहे थे उतना उनका डर बढ़ रहा था।
आगे चलते हुए उनको रोशनी दिखाई देने लगी।
अब जैसे जैसे वो आगे बढ़ रहे थे वैसे वैसे वो रोशनी भी तेज होती जा रही थी।
उसके बाद उनको वहां पर एक सफेद भालू नजर आयाउस भालू की आँखे लाल थी।
पहले तो वो बहुत डर गए थे लेकिन उस सफेद भालू के एक्स्प्रेशन से लग रहा था कि वो बहुत पीड़ा में था।
जब सुहानी ने उसके पीठ पर देखा तो उस पर एक तलवार लगी हुई थी और उसमें से खून निकल रहा था।
उस तलवार की वजह से उसको बहुत दर्द हो रहा था।
सुहानी ने वो तलवार निकालने के लिए अपने कदम बढ़ाए लेकिन उसके आगे बढ़ते कदमो को देखकर वो भालू उस पर घुराने लगा। लेकिन सुहानी आगे बढ़ती रहे और उस भालू के पीठ के ऊपर से वह तलवार निकाल दे तलवार निकलते ही वह भालू और भी ज्यादा चमकने लगा और एक देवता में बदल गया और उसने सुहानी और उसके भाई सुरेश को कहा मैं बहुत सालों से इस भालू के शरीर में कैद था आज तुम दोनों की वजह से मैं इस शराब से आजाद हुआ हूं इसलिए मैं तुम दोनों को एक एक वरदान देना चाहता हूं तब सुहानी ने कहा कि मैं और मेरे भाई ने आपकी मदद किसी वरदान के लिए नहीं की है यह तो हमारा फर्ज था हमारे पिता ने हमें समझाया था की अगर कोई मुसीबत में हो तो उसकी मदद जरूर करो लेकिन वह देवता कहता है की भले ही तुम्हें कुछ ना कहें कुछ नहीं चाहिए लेकिन मेरा भी यह फर्ज बनता है कि मैं तुम्हें कुछ दूं इसलिए वह सुहानी और सुरेश को एक एक अंगूठी देता है और बताते हैं कि यह अंगूठी कोई मामूली अंगूठी नहीं है यह एक जादुई अंगूठी है इस अंगूठी की मदद से तुम दोनों किसी की भी मदद कर सकते हो।
यह अंगूठी तुमको बहुत मुसीबतों से बचाएगी।
वो दोनो वो अंगूठियां पहन लेते है उसके बाद वो देवता वहां से चला जाता है और वो दोनों भी उस गुफा से बाहर आते है।
बाहर वो शेर अभी तक बैठा था उसको देखकर वो डर तो रहे थे लेकिन सुहानी ने वो अंगूठी सामने की और उसमें से एक काला शेर निकला वो काला शेर उस शेर से बहुत बड़ा था।
उस ब्लैक लायन ने उस शेर को हर दिया और वापिस सुहानी की अंगूठी में चला गया।
इसके बाद सुहानी को उस अंगूठी के बारे में थोड़ा पता चला।
फिर वो लोग सोचने लगे कि अब हम घर कैसे जाएंगे सुरेश ने अपनी अंगूठी आगे की और कहा कि हमे हमारे घर जाना है हे अंगूठी क्या तुम हमें हमारे घर पहुंचा सकती हो।
तभी उसकी अंगूठी में से भी एक तीर निकला वो तीर उनको रास्ता दिखा रहा था।
उस तीर की मदद से वो दोनों अपने घर वापिस पहुंच गए।
उसके बाद दोनों ने अपने पिता को ये बात बताई उनके पिता ने कहा कि ये अंगूठियां एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इसका इस्तेमाल बहुत ही सोच समझ कर करना।
उसके बाद उनके पिता सुरेश को कहते है कि अब तुम और तुम्हारी बहन एक सुपर हीरो बन चुके हो तो तुम्हारे लिए एक सुपर हीरो कॉस्ट्यूम भी होना चाहिए तो अपनी अंगूठी से वो मांग कर देखो सुरेश ने वैसा ही किया और अंगूठी ने उन दोनों को एक एक सुपर हीरो कॉस्ट्यूम दिया।
वो दोनों उस सुपर हीरो कॉस्ट्यूम को पहन कर बहुत ही अच्छे लग रहे थे।
इसके बाद दोनों ने अपनी टीम का नाम सोचा और अपनी टीम का नाम The ringer रखा।
आपको ये कहानी new short super hero fairy tales story in hindi 2021 सफेद भालू कैसी लगी कॉमेंट करे।