हेलो दोस्तो आपका स्वागत है dhaliyabhai.com पर और आज मैं आपके लिए लेकर आया हु बच्चों के लिए कहानी story for kids fairytale stories in hindi | kahaniya fairy tales लालच और जादुई पंख तो चलिए शुरू करते है ।
Story for kids fairytale stories in hindi | kahaniya fairy tales लालच और जादुई पंख
एक बार सुहानपुर गांव में नदी के किनारे एक मछुआरा और उसका परिवार रहता था ।
उस मछुआरे का नाम गोपी था गोपी वैसे तो मेहनती था लेकिन एक बार उसके जाल में एक सोने की सुराही आ गयी।
जिसको बेचकर उसको बहुत सारा धन प्राप्त हुआ।
इतना धन आने की वजह से वो आलसी हो गया ।
वो अपने काम पर ध्यान नही देता था बस पूरा दिन मौज मस्ती में और जुए में ही बिताने लगा।
उसको जुए की लत लग गयी जिसकी वजह से उसके परिवार वाले भी दुःखी हो गए।
गोपी की पत्नी गोपी को समझाती थी पर वो किसी की नही सुनता के बार तो वो अपनी पत्नी को मारता पिटता भी था।
इस सब से उसकी पत्नी बहुत दुःखी हो गयी और अपने बच्चों को साथ मे लेकर मायके चली गयी।
इसके बाद में भी गोपी वैसे ही रहता था जिसकी वजह से उसका सब धन नष्ट हो गया वो पाई पाई का मोहताज हो गया।
उसको ये समझ मे आ गया कि वो गलत था और उसकी पत्नी सही थी।
वो वापिस अपने ससुराल गया और वहां पर जाकर अपनी पत्नी से माफी मांगी और कहा कि आज के बाद मैं ऐसा फिर कभी नही करूँगा।
उसकी पत्नी उसके साथ आने के लिए मान जाती है।
फिर उसके बाद वो वापिस से मछली पकड़ने का काम करने में लग जाता है।
एक दिन वो देखता है कि उसके घर के पास एक सोने का हंस का जोड़ा बैठा होता है।
वो दोनों एक दूसरे से बात करते होते है हंस हंसनी से कहता है कि सम्भाल कर उड़ना तुम्हारे ये पँख बहुत ही चमत्कारी है।
जिसके पास तुम्हारे ये पँख होंगे वो उस पँख को हाथ मे पकड़कर जो भी मांगेगा ये पँख उसको वो चीज दे देंगे।
ये बातें करते हुए वो दोनों सुनहरे हंसो का जोड़ा वहां से उड़ जाता है।
लेकिन उड़ते समय हंसिनी का एक सोने का पँख नीचे गिर जाता है।
गोपी जाकर वो पँख उठा लेता है और घर ले जाता है।
घर पर वो अपनी पत्नी को उस पँख के बारे में बताता है।
उसकी पत्नी को उसकी बातों पर विश्वास नही होता तो गोपी अपनी पत्नी को उस जादुई पँख का चमत्कार दिखाता है।
गोपी उस पँख को हाथ मे पकड़ कर एक सोने का कलश मांगता है।
तो उसके सामने सोने का कलश आ जाता है ये देखकर उसकी पत्नी हैरान हो जाती है और डर भी जाती है।
क्योकि उसको अपने पुराने दिन याद आ जाते है जब एक सोने के सुराही की वजह से उसकी जिंदगी खराब हो गयी थी।
अब तो वो इस पँख की मदद से कितना भी सोना प्राप्त कर सकता है।
लेकिन गोपी ने कहा कि डरो मत अब मैं वो पहली वाली जिंदगी नही जीऊंगा।
अब मैं इस धन से लोगो की मदद करूँगा और अपनी मेहनत की कमाई से ही अपने घर का खर्च चलाऊंगा।
ये बोल कर गोपी उस पँख को नदी में फेंक कर आ जाता है।
इसके बाद गोपी को उस सोने के मटके से जो धन प्राप्त हुआ उससे गोपी ने गरीबो की मदद करना शुरू कर दिया और वो अपना घर अपनी मेहनत की कमाई से ही चलाता था।
इस तरह से उसने अपना पूरा जीवन सुख और शांति के साथ गुजारा।
जीवन हमे बहुत कुछ सिखाता है कुछ लोग अपने जीवन के अनुभवों से सिखकर जो गलतियां उन्होंने पहले की थी।
वो गलतियां दोबारा नही करते लेकिन कुछ लोग अपनी पहली की हुई गलतियों से भी नही सीखते और फिर से अपनी वो गलतियां दोहराते है और बाद में उनको पछताने के अलावा और कुछ भी नही मिलता।
आपको ये कहानी story for kids fairytale stories in hindi | kahaniya fairy tales लालच और जादुई पंख कैसी लगी कॉमेंट करे अगर आपको ये कहानी अच्छी लगे तो शेयर भी करे।
ये भी पढ़ें…..
Fairy tales in hindi kahani | all new fairy tales stories in hindi इच्छाधारी नाग