Doctor zombie new super hero story in hindi

हेलो दोस्तो आपका स्वागत है dhaliyabhai.com पर और आज मैं आपके लिए लेकर आया हु Doctor zombie new super hero story in hindi ये कहानी जीवन एक महान योद्धा के आगे की ही कहानी है। ये एक काल्पनिक कहानी है जिसका किसी से भी सम्बंध नही है अगर किसी से इसका सम्बंध होगा तो वो मात्र एक संयोग कहा जायेगा।

New Super hero story in hindi

Doctor zombie new super hero story in hindi

आलोक नाम का एक साइंटिस्ट था जो कि एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।
वो इंसानों की कार्य क्षमता बढ़ानेवाला एक सीरम तैयार कर रहा था।
लेकिन किसी वजह से उसका प्रोजेक्ट पूरा नही हो पा रहा था।
वो अपने सीरम का उपयोग चूहों पर करता था उस सीरम के प्रभाव के कारण उन चूहों को ताकत और दिमाग बढ़
वो एक बार एक प्रोफेसर का लेक्चर सुन रहे थे वो लेक्चर इंसानों की ताकत और दिमाग बढ़ाने के लिए उसके दिमाग के किस हिस्से में किस हार्मोन आवश्यकता होती है इस बात के बारे में था उस के लेक्चर में उन्होंने कुछ ऐसा सुना जिसकी वजह से उनको उनके सीरम की कमी के बारे में पता चल जाता है।
इसके बाद वो अपनी लैब में जाते है जहां पर उनको पता चलता है कि सरकार उनकी लैब को बंद कर रही है क्योंकि उनके प्रोजेक्ट की वजह से सरकार के बहुत पैसे खर्च हो रहे थे।
अब आलोक को बहुत टेंशन हो गयी क्योकि उसके कई सालों की मेहनत बेकार होने वाली थी इसलिए उसने से एक सप्ताह का टाइम मांगा लेकिन सरकार ने उसको टाइम देने के लिए मना कर दिया।
लेकिन उसके कई बार रिक्वेस्ट करने पर सरकारी ऑफिसर मान जाते है और उसको एक हफ्ते का टाइम दे देते है।
अब वो फिर से वो अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में लग जाता है।
लेकिन अभी भी उसमें थोड़ी कमी ह जाती है और सरकार उसकी लैब बंद कर देती है।
लेकिन वो उस लैब में से वो सीरम ले आता है और अपने ऊपर ही उसका प्रयोग कर लेता है।
जिसकी वजह से वो बहुत ही शक्तिशाली हो जाता है लेकिन उसका चेहरा एक जोम्बी की तरह बन जाता है।
इस वजह से वो किसी को अपना चेहरा नही दिखा पाता।
उसका घर बहुत बड़ा था और उसके घर मे भी बहुत से उपकरण और अविष्कार करने का सामान था।
इसलिए वो अपने लिए घर मे ही अपने लिए एक डॉक्टर के जैसा सूट तैयार करता है वो सूट बुलेट प्रूफ था। जिसमे वो अपने लिए एक मास्क भी तैयार करता है।
जिससे कोई उसका चेहरा देख न पाए वो अपने लिए एक ऐसा शूटर तैयार करता है जिससे जब भी वो उस शूटर से शूट करता तब उसमें से एक वायर निकलता जो कि किसी दूर की जगह पर अटैच हो जाता और आलोक उस शूटर की मदद से कितनी भी दूर का रास्ता बहुत ही कम समय मे तय कर सकता है।
उसने जो सेटेस्कोप तैयार किया था जिसकी मदद से वो माइक्रोफोन की मदद से वो दूर की बातें भी सुन सकता था।
वो अपने सूट में ही बहुत से सिरिंज रखता था जिससे वो किसी को भी उससे बेहोश कर सकता था और बाकी वो तो अब ताकतवर हो ही चुका था अब आलोक ने ये तय किया कि वो भी एक सुपरहीरो की तरह लोगो की मदद करेगा।
इसलिए वो अपने सेटेस्कोप से चारो और क्या हो रहा है ये सुनता है तभी उसको एक लड़की की आवाज सुनाई देती है जो मदद के लिए चिल्ला रही थी उसकी आवाज बहुत तेज थी।
अब आलोक अपने शूटर की मदद से वहां पर जल्दी से पहुंच जाता है वो एक बहुत बड़ा गोदाम था।
जिसमे बहुत से लोग बंदूके लिए खड़े थे वो अपनी सिरिंज की मदद से बहुत से लोगो को बेहोश कर देता है।
लेकिन एक आदमी उसको देख लेता है और वो सभी को चिल्ला कर बता देता है।
उनमे से एक उसका सूट देखकर कहता है डॉक्टर तुमने हमारे लोगो को क्यों बेहोश किया है।
तब आलोक कहता है कि तुमने जिस लड़की को पकड़ रखा है उसको छोड़ दो मैं उसको लेकर चला जाऊंगा।
तब वो लोग बोलते है कि तुम्हारा उस लड़की से क्या रिश्ता है ।
तब आलोक कहता है कि मेरा उससे कोई रिश्ता नही लेकिन किसी मुसीबत में फसें को बचाना मेरा फर्ज है।
तब वो लोग कहते है कि वो मुसीबत में नही है अगर वो यहां से बाहर निकली तो सभी मुसीबत में पड़ जाएंगे।
आलोक को उनकी बातों पर विश्वास नही होता और वो आगे बढ़ने लगता है।
अब सभी लोग मजबूर थे वो आलोक पर गोलियां चलाने लग जाते है।
लेकिन डॉक्टर के सूट के कारण उसपर गोलियों का कोई भी असर नही होता और आलोक सभी को बेहोश करते हुए उस कमरे में पहुंच जाता है जहाँ पर वो लड़की कैद थी।
उस लड़की का मुँह और हाथ बांधा हुआ था।
वो उस लड़की को कहता है कि अब तुमको डरने की जरूरत नही है।
मैं तुमको छुड़ा दूंगा आलोक उसके हाथ और मुँह खोल दिया।
वो लड़की एक evil smile दिखाते हुए वहाँ से चली जाती है।
आलोक उसके पीछे जाता है लेकिन वो जब बाहर निकलता है तो वो लड़की गायब हो चुकी थी।
अब वो भी अपने घर चला जाता है।
कुछ समय बाद उन सभी लोगो को होश आ जाता है वहां पर जीवन भी आ जाता है।
जीवन पूछता है कि सुप्रता कहां है तब उनमे से एक आदमी बोलता है कि यहाँ पर एक डॉक्टर आया था उसका चेहरा एक जोम्बी की तरह दिख रहा था मैंने उसका चेहरा देखा था जब हमसे लड़ते हुए उसका मास्क निकल गया था।
वो डॉक्टर जोम्बी था और वो कह रहा था कि वो उस लड़की को बचाने आया है।
इसके बाद जीवन वहां से चला जाता है सुप्रता को ढूढ़ने।
अब डॉक्टर जोम्बी जो कि आलोक है वो ये सोचता है कहीं उसने उस लड़की को छुड़ाकर कोई गलती तो नही की क्योंकि वो लोग बता रहे थे कि वो लड़की बहुत खतरनाक है।
अब डॉक्टर जोम्बी उस लड़की जिसका नाम सुप्रता है उसका लोकेशन ट्रेस करने लगता है।
डॉक्टर जोम्बी ने उस लड़की के कपड़ो पर एक ट्रेकिंग डिवाइस लगा दिया था।
वो देखता है कि वो उसके घर के पास ट्रेस हो रही है।
वो ट्रेकिंग डिवाइस की मदद से वहां पहुंच जाता है जहां वो लड़की थी।
लेकिन वो अब वहां पर नही थी और चारो और की जगह तहस नहस हो गयी थी।
तभी जीवन और सच्चाई के रखवालो की टीम भी वहां आ जाता है जीवन देखता है कि वहां पर सभी लोग बेहोश पड़े थे डॉक्टर जोम्बी उनको एक एक करके हॉस्पिटल पहुंचा रहा था।
जीवन और सच्चाई के रखवाले भी अपनी शक्तियों की मदद से उनको पास के हॉस्पिटल में ले जाते है।
सबको हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद जीवन डॉक्टर जोम्बी से पूछता है कि तुमने सुप्रता को क्यों छुड़ाया था।
तब डॉक्टर जोम्बी कहता है कि उसे लगा कि उसको इन लोगो ने किडनैप किया है मैं बस उसकी मदद करना चाहता था।
तब जीवन डॉक्टर जोम्बी को बताता है कि वो एक सिकेन्ट है वो किसी एक्सपेरिमेंट की वजह से सिकेन्ट बन गयी।
उसकी आवाज में सुपर सोनिक पावर है वो अगर अपने पूरी पावर से चिल्लाई तो एक बिल्डिंग को राख बना सकती है।
लेकिन अभी उसके पास इतनी ताकत नही है।
लेकिन धीरे धीरे वो अपनी ताकत का इस्तेमाल करना सीख रही हैं।
इसलिए हमने उसको पकड़ रखा था और उसको सच्चाई के रखवालो की टीम में शामिल करने वाले थे।
लेकिन तुमने उसको छुड़ा कर बहुत बड़ी गलती की है अब वो उन सब से बदला लेगी जो लोग उसकी इस हालत के जिम्मेदार है।
पूरी बात जानकर डॉक्टर जोम्बी को बहुत बुरा लगने लगा।
अब वो भी सच्चाई के रखवालो की मदद करने के लिए तैयार हो गया।
उसके बाद डॉक्टर जोम्बी अपने ट्रैकर की मदद से उन सबको वहां ले जाता है जहाँ पर सुप्रता थी।
सुप्रता ने तीन साइंटिस्ट को बांध कर रखा था।
तभी वहां पर वो सभी पहुंच जाते है और सुप्रता को समझाते है कि तुम्हारे साथ जो होना था वो हो गया अब तुम इन तीनो को मारकर कानून की नजरों में गुनहगार मत बनो।
इनको सजा कानून देगा लेकिन सुप्रता उनकी बात नही मानती और उनमें से एक को मार देती है।
तभी जीवन अपनी तेजी की शक्ति से उसकी तरफ बढ़ने लगता है।
लेकिन सुप्रता की सुपर सोनिक हमले से वो घायल हो जाता है।
अब डॉक्टर जोम्बी उसकी तरफ बढ़ता है सुप्रता उसपर भी अपनी सुपर सोनिक चीख से हमला करती है लेकिन उस पर कोई असर नही होता क्योंकि उसका सूट किसी भी प्रकार के सोनिक अटेक को झेल सकता था।
वो उसके पास जाता है और सिरिंज से उसको बेहोश कर देता है।
उसके बाद सच्चाई के रखवाले सुप्रता और उन दोनों को जो कि अभी जिंदा थे उनको पकड़ कर ले जाते है और अपने स्पेशल जेल में डाल देते है।
अब डॉक्टर जोम्बी भी सच्चाई के रखवालो के साथ मिलकर लोगो को बचाने का काम करने लगा और लोग उसे डॉक्टर जोम्बी के नाम से जानने लगी।
दोस्तो आपको ये कहानी Doctor zombie new super hero story in hindi कैसी लगी कॉमेंट करे अगर Doctor zombie new super hero story in hindi अच्छी लगे तो शेयर भी करे।
धन्यवाद।

ये भी पढ़ें………..

Super hero novel in hindi 2021 |जीवन एक महान योद्धा new story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *